सीएम डैशबोर्ड ओवरऑल रैंकिंग में जनपद आया छठवें स्थान पर
आजमगढ़, अगस्त 12 -- आजमगढ़। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की माह जुलाई 2026 की ओवरऑल (विकास एवं राजस्व) रैंकिंग में जनपद आजमगढ़ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में 92.70 प्रतिशत अंकों के साथ 6वां स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जनपद में विकास एवं राजस्व कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, सतत अनुश्रवण तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है। जनपद आजमगढ़ ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व रैंकिंग में प्रदेश में 10वां स्थान, विकास रैंकिंग में 6वां स्थान और ओवरऑल (विकास एवं राजस्व) रैंकिंग में 6वां स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि यह सफलता जनपद के सभी विभागों द्वारा योजनाओं एवं कार्यक्रमों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन का प्रतिफल है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: ओवरऑल रैंक में सुधार, राजस्व ने कराई किरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.