देवरिया, मई 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों, सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने एवं विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अध्यापकों की नियमित उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण किया जाए। शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विद्यालयों में नियमित रूप से बैठक आयोजित की जाए। यह भी पढ़ें- डीएम ने दिया पर्यटन अधिकारी के वेत...