सीएम जन आरोग्य मेले में 85 मरीजों का हुआ इलाज
सोनभद्र, मई 17 -- सोनभद्र/खलियारी, हिटी। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और नगवां ब्लॉक के खलियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में दोनों जगह मिलाकर कुल 85 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई। मौसम में परिवर्तन होने के चलते पेट, सिर दर्द, बुखार के मरीज अधिक पहुंचे थे।राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएम आरोग्य मेले में आये 32 मरीजों का उपचार कर डा. जेपी सिंह की तरफ से किया गया। उन्होंने मरीजों की जांच करते हुए दवा दी। साथ ही मरीजों को तेज धूप में बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों का हुआ उपचार खलियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 53 मरीजों की जांच कर दवा वितरण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.