विकासनगर, दिसम्बर 9 -- मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए ब्लॉक के 50 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। इनमें सबसे अधिक छह छात्र-छात्राएं आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज से और चार छात्र-छात्राएं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (राउप्रा) चांदपुर से चयनित हुई हैं। मंगलवार को राउप्रा चांदपुर के चयनित विद्यार्थियों को विद्यालय के शिक्षकों ने सम्मानित किया। राउप्रा चांदपुर से कक्षा छह के अयान, आर्यांश, अक्षित और काव्या का चयन हुआ है। योजना के तहत इन विद्यार्थियों को कक्षा छह में 600 रुपये, कक्षा सात में 700 रुपये तथा कक्षा आठ में 800 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। चयनित छात्रों को सम्मानित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि मेधावी छात्रों को पुरस्कार मिलने से अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है। शिक्षको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.