कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के साथ स्वरूपनगर में बन रही सीएम ग्रिड योजना की सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। फुटपाथ तीन के स्थान पर चार फुट चौड़े बनते मिले। उमस और तपिश के बीच धूल उड़ने से राहगीर परेशान दिखे। इस पर महापौर ने कहा कि पर्दे डाल काम करें ताकि धूल कण हवा में न उड़ें। फुटपाथ तीन फुट ही बनाएं। साथ ही हिदायत दी कि इसका पालन न करने पर कांट्रैक्टर पर जुर्माना लगाएं। देरशाम महापौर ने स्वरूपनगर स्थित गैस्ट्रोलीवर के पास बन रही सीएम ग्रिड की सड़क का निरीक्षण किया। कार से उतरते ही महापौर को धूल का गुबार ऐसा दिखा, जैसे गांव के चकरोड से निकल रही हों। कांट्रैक्टर काम करा रहा था पर धूल से बचाव का पर्दा नहीं डाल रखा था। महापौर ने कहा कि जनहित के काम में जनता को दर्द न हो। इ...