कानपुर, मार्च 29 -- सीएम ग्रिड सड़क निर्माण के चलते हो रही खुदाई के दौरान बुलडोजर की चपेट में आकर पीएनजी पाइप फट गई। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना पीएनजी के कंट्रोल पर रूम पर दी। मौके पर पहुंची टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टूटी लाइन को ठीक किया। इसके बाद गैस की सप्लाई सुचारू हो सकी। हादसा बर्रा के कर्रही रोड पर गुलाबी बिल्डिंग के पास हुआ था। सेंट्रल-यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) के वरिष्ठ प्रबंधक माही खान ने बताया कि रविवार सुबह 9:30 बजे खुदाई के दौरान घरों को जाने वाली 32एमएम की लाइन टूटने की सूचना मिली थी, जिसकी मरम्मत करवा दी गई है। लाइन टूटने के कारण करीब डेढ़ घंटे लाइन से जुड़े करीब 50 घरों की सप्लाई प्रभावित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.