गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राप्ती नगर में निर्माणाधीन सीएम ग्रिड सड़क का मंगलवार देर रात नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल एवं मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। कार्य की धीमी रफ्तार देखकर दोनों ने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को फटकार लगाई। नगर आयुक्त ने चेतावनी देते हुए ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदारों को जवाबदेह बनने को कहा। मेयर ने सड़क के दोनों किनारों पर हरियाली विकसित करने तथा दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग कराने के निर्देश दिए, इससे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण बेहतर हो सके और आमजन को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण मिल सके।नगर आयुक्त ने सड़क किनारे ठेला-खोमचा या किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने देने के सख्त निर्देश...