कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। नगर आयुक्त ने सीएम ग्रि़ड योजना के तहत बनाई जा रहीं सड़कों का निरीक्षण करने के बाद निर्देश दिया कि खुदाई के फौरन बाद मलबा उठा लिया जाए। इंजीनियरों और ठेकेदारों से कहा, अगर मानक के विपरीत एक भी निर्माण मिला तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने एनएच-19 से राजाराम चौराहा होते हुए हमीरपुर मुख्य मार्ग तक 38.98 करोड़ से बनाई जा रही सीएम ग्रिड को देखा। चीफ इंजीनियर सैय्यद फरीद अख्तर जैदी से पूछा कि सीवर और वाटर लाइन कनेक्शन क्यों नहीं है। जल निगम के अधिशासी अभियंता से नाराजगी जताते हुए कहा कि कनेक्शन फौरन कराएं और इसका प्रमाण पत्र भी दें। वीआईपी रोड से लाल बंगला और जेके-1 जलसा गेस्ट हाउस तक 39.74 करोड़ से बनाई जा रही सड़क का भी अवलोकन किया। मौके पर फुटपाथ न बने होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि तत्काल फुट...