गोरखपुर, मई 24 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना फेज-04 के तहत महानगर की तीन सड़कों का चयन कर सीईओ यूरीडा, नगर विकास विभाग लखनऊ को भेजने का निर्णय लिया है। 3263 मीटर लम्बाई की इन सड़कों पर तकरीबन 101 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।शुक्रवार को नगर आयुक्त अजय जैन ने निगम और यूरिडा अधिकारियों के साथ महानगर की छह सड़कों का भौतिक निरीक्षण किया था। विचार विमर्श के बाद सिर्फ तीन सड़कें ही कसौटी पर ज्यादा खरी उतरी।ये तीन सड़कें शामिलवार्ड-80 राप्तीनगर : हाईडिल से मेडिकल कॉलेज रोड तक 500 मीटरवार्ड-19 गोपालापुर: रेड चिली रेस्टोरेंट से अमरावती टॉवर होते हुए शाही ग्लोबल हास्पिटल, अमरवती से एसबीआई बैंक होते हुए एनएच सिक्सलेन ब्रिज तक 2333 मीटरवार्ड-08 चरगांवा: एजुकेयर क्लोसेज से एसबीआई बैंक एटीएम, जीडीए स्मार्ट रोड तक 730 ...