सीएम ग्रिड योजना के चौथे चरण के लिए सड़कों का चयन शुरू
गोरखपुर, मई 17 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 में 109 फीसदी की अधिक राजस्व (216.65 करोड़ रुपये)वसूली करते हुए उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में पहला स्थान हासिल किया है। इस वृद्धि के कारण सीएम ग्रिड योजना के तहत गोरखपुर नगर निगम को वित्त वर्ष 2026-27 में योजना के चौथे चरण के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी। लिहाजा गोरखपुर नगर निगम ने चौथे चरण के लिए सड़कों के चयन के लिए सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा के निर्देश पर नगर निगम के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता सर्वेक्षण कर ऐसी सड़कों का चयन कर प्रस्तावित कर रहे हैं। ताकि उस पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जा सके। योजना के तहत ऐसी सड़कों का किया जाएगा जो कम से कम 10 मीटर चौड़ी (आरओडब्ल्यू) हो। जिला स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.