शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क का शनिवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर नगर आयुक्त एसके सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए कहा कि शहरवासियों को जल्द ही एक बेहतर और मजबूत सड़क सुविधा मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि सड़क का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और इसे शीघ्र ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि यह सड़क लगभग 50 वर्षों की दीर्घकालिक उपयोगिता को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिससे लंबे समय तक आवागमन सुचारू रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में तेल टंकी रोड पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जबकि दूसरे चरण में लाल इमली चौराहे से सदर थाने तक सड़क का निर्माण हो रहा है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.