बरेली, मई 12 -- मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के दूसरे चरण को आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कोहाड़ापीर और नैनीताल रोड चौड़ीकरण परियोजना के रास्ते में आ रहे 600 से अधिक अवैध निर्माणों को चिन्हित किया जा चुका है। हालांकि दो कॉलोनियों के निवासियों द्वारा अदालत की शरण लेने के चलते फिलहाल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर अस्थायी रोक लग गई है। नगर निगम ने 28 अप्रैल को कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया था। इसके बाद कई लोगों ने स्वयं अपने अवैध निर्माण हटाने शुरू कर दिए, जबकि कुछ लोगों ने बरेली विकास प्राधिकरण से नक्शा पास होने का दावा करते हुए अदालत का रुख किया है। योजना के दूसरे चरण में कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से पीलीभीत रोड और नैनीताल रोड तक सड़क चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य...