बरेली, अप्रैल 20 -- कोहाड़ापीर-नैनीताल रोड पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज हो गया है। सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण के तहत प्रशासनिक सख्ती के बीच दुकानदार खुद ही अपने अवैध निर्माण को हटाते नजर आ रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम सड़क की नपाई का कार्य कर रही है। कोहाड़ापीर से लेकर पीलीभीत रोड धर्मकांटे चौराहे व नैनीताल रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत काम होना है। करीब 2.4 किलोमीटर लंबी इस रोड का चौड़ीकरण, सौन्दर्यीकरण से पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो रही है। कई दुकानों के आगे बने हिस्सों को तोड़ा गया, जिससे सड़क किनारे मलबा जमा हो गया। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन द्वारा मलबा नहीं हटाये जाने से राहगीरों को भारी परेशानी वहीं, मजदूर छत और दीवारें गिराने में जुटे हैं। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.