सीएम ग्रिड में बनने की देर नहीं हुई फुटपाथों पर हो गए कब्जे
अलीगढ़, जून 25 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। शहर के प्रमुख बाजार रेलवे रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाए गए फुटपाथों पर अतिक्रमण शुरू हो गया है। फुटपाथ निर्माण पूरा होने के कुछ समय बाद ही कई दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों ने इन पर अपना सामान सजाना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि जिन फुटपाथों का निर्माण पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए किया गया था, वे अब अस्थायी दुकानों और सामान रखने के स्थान में बदल गए हैं। रेलवे रोड पर सुबह से लेकर देर शाम तक दुकानों के बाहर कपड़े, जूते, घरेलू सामान और अन्य वस्तुएं फुटपाथों पर रखी दिखाई देती हैं। कई स्थानों पर रेहड़ी और फड़ भी लगाई जा रही हैं। इसके कारण राहगीरों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन द्वारा करोड़ों रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.