सहारनपुर, अप्रैल 11 -- सहारनपुर, संवाददाता। सीएम ग्रिड फेज-2 के तहत बनने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का शुक्रवार को शिलापूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस सड़क निर्माण पर 38 करोड़ 17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। आवास विकास कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद दिग्विजय चौहान व सुधीर पंवार सहित भाजपा नेताओं और गणमान्य लोगों ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। शिलापूजन पंडित सोनू पाराशर ने कराया।महापौर ने कहा कि हकीकत नगर में फेज-1 के बाद अब फेज-2 के तहत सड़क निर्माण से क्षेत्र का विकास और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। पूर्व सांसद ने प्रदेश में विकास कार्यों को तेजी से होने की बात कही। मुख्य अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि परियोजना में भूमिगत विद्युत लाइन, फुटपाथ, स्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.