सीएम ग्रिड परियोजनाओं का नगरायुक्त ने किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर नाराजगी
सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने सोमवार को सीएम ग्रिड फेज-1 एवं फेज-2 के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने फेज-1 में निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि सीएम ग्रिड फेज-1 के अंतर्गत कलक्ट्रेट तिराहे से हकीकत नगर, आईएमए भवन और थाना सदर होते हुए दीवानी तिराहे तक, जबकि फेज-2 के तहत जैन डिग्री कॉलेज रोड पर अनुपम स्वीट्स से जैन कॉलेज, आवास विकास होते हुए दिल्ली रोड तक स्मार्ट रोड का निर्माण कराया जा रहा है। नगरायुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ दीवानी तिराहे से थाना सदर तक पैदल भ्रमण कर फेज-1 के तहत बनाई जा रही ग्रीन रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क के चार नमूने लेकर एक नमूना आईआईटी रुड़की, एक अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.