कानपुर, मई 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के जिला संयोजक सुरेश गुप्ता ने शहर में हो रहे सीएम ग्रिड निर्माण कार्यों में धांधली की शिकायत की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में लिखा है कि 350 करोड़ की परियोजना से 10 सड़कों का सुंदरीकरण किया जा रहा है, लेकिन निर्माणदायी संस्था की लापरवाही के चलते निर्माण कार्य समस्या का सबब बन गया है। सुरेश गुप्ता ने कहा कि ज्ञापन लेने के बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से चर्चा हुई, जिसमें जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि फुटपाथ पर दुकानें नहीं लगने दी जाएंगी। निर्माण कार्य क्षेत्र में उड़ रही धूल को रोकने के लिए गड्डों के पास बैरीकेडिंग कर कपड़ा डाला जाएगा। जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वालों में नीरज दीक्षित, आलोक श्रीवास्तव, मो....