अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीएम ग्रिड के तहत महानगर में निर्माणाधीन सात सड़कों को नो वेडिंग जोन घोषित किया जाएगा। मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सेवाभवन में अफसरों के साथ बैठक की। कहा कि जीआईएस मैपिंग कर सड़कों को आईट्रिपलसी से जोड़ा जाएगा। सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। सीएम ग्रिड सड़को को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त, नो वेंडिंग ज़ोन बनाये रखने व शहर को अवैध अतिक्रमण से निज़ात दिलाने के लिए नगर आयुक्त ने बैठक की। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बड़ा निर्णय लेते हुए फेज-1 की सभी सात सड़कों को "नो वेंडिंग ज़ोन" घोषित करने व जीआईएस से लैस करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने नगर निगम प्रवर्तन दल, सहायक नगर आयुक्त एवं तकनीकी टीम के साथ नगर निगम सेवा भवन सभागार में समीक्षा बैठक ...