मथुरा, दिसम्बर 9 -- सीएम-ग्रिड योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गोविंद नगर गेट से पोतरा कुंड तक निर्माणाधीन मार्ग के निरीक्षण में नगर आयुक्त जग प्रवेश को भारी गड़बड़ी मिली है। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जहां कार्यदायी संस्था पर 15 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है, वहीं लोक निर्माण विभाग के अवर व सहायक अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गयी है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने हरीश राधव की कोठी के पास फुटपाथ पर लगी टाइल के क्रेक को चेक किया, जो मानक के अनुरूप नहीं थी। मार्ग पर कई जगह इस तरह के क्रेक पाये गये, जिनको ठीक करने के निर्देश दिए गए। महाविद्या चौराहे एवं महाविद्या स्थित शौचालय के पास भूमिगत विद्युतीकरण के लिए बनाये गये चैम्बरों का आकार ठीक नहीं मिला, जिनको तोड़कर पुनः मानक के अनुरूप बनाने के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.