सीएम ग्राम परिवहन योजना में मंडल से आए 87 आवेदन
अलीगढ़, अप्रैल 9 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत हर ब्लॉक में बसों का संचालन किया जाना है। इससे गांव से गांव को जोड़ना आसान होगा। इसके लिए निर्धारित मानक के अनुसार लोग अपनी बसें लगा सकते हैं। विभाग के पास इस योजना में लाभ लेने वालों के आवेदन आ चुके हैं। उनकी जांच की जा रही है। आरएम सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि गांव-गांव आसान और सुगम आवागमन के तहत इस योजना को शुरु किया गया है। इसमें ग्रामीण जनता के लिए परिवहन सुविधाओं के साथ स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। लोग अपने वाहनों को इस योजना में लगाकर ग्रामीण विकास में भागीदार बन सकते हैं। योजना के तहत परमिट में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस योजना में आवेदन मांगे गए थे। मंडल में अब तक 87 आवेदन आए हैं, इनमें अलीगढ़ से 27 आवेदन हैं। विभाग की तरफ से इनकी जांच कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.