भदोही, अप्रैल 29 -- भदोही, संवाददाता। सीएम ग्रामोद्योग योजना से अब युवक लाभान्वित होंगे। योजना से लाभान्वित होने के लिए युवाओं को विभागीय पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कराना होगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि यूपी सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 में ग्रामीण क्षेत्रों में नए उद्योग स्थापित कर रोजगार के अवसर सृजित किया जाता है। इस योजना में अधिकतम धनराशि 10 लाख तक के ऋण बैंको के माध्यम से उपलब्ध कराने का प्राविधान है। जिसमें बैंको से प्राप्त ऋण पर एवं उद्योग स्थापित करने पर सामान्य जाति के पुरूष वर्ग को बैंक द्वारा वितरित ऋण पर पूँजीगत मद में चार प्रतिशत ब्याज उद्यमी द्वारा वहन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बैंक सीधे निरस्त नहीं करेंगे सीएम युवा योजना के आवेदन उससे ऊपर का ब्याज, ब्याज ...