अयोध्या, मई 22 -- अयोध्या, संवाददाता। गांव से शहर को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन बस योजना को आवेदकों ने पलीता लगा दिया है। बसों के संचालन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के माहभर बीत जाने के बाद भी एक भी रूट पर बस नहीं चल पाई है। जिले के दो आवंटित रूट पर एक मई से बस सेवा शुरू होनी थी, लेकिन एक आवेदक ने आर्थिक स्थिति का बहाना बनाकर पांव पीछे खींच लिया। जबकि दूसरे आवेदक ने आवंटित रूट पर बस संचालन की हामी भरी है, लेकिन कब से चलेगी यह निर्धारण रोडवेज के अफसर भी नहीं कर पा रहे हैं। जिले के ग्रामीण इलाके वाशिंदों को जिला मुख्यालय या ब्लाक तक सफर के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन बस योजना शुरू कना था। मार्च से परिवहन निगम के अधिकारी योजना को अमल में लाने के प्रयास में लगे रहे। जिले के मया ब्लाक और मवई ब्लाक से दो बसों के संचालन की ...