पटना, मई 22 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि सभी जिलों के लिए जारी कर दी गई है। इस राशि से पात्र गरीब जनता को अपना पक्का घर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्पों को पूरा करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। राज्य का कोई भी पात्र ग्रामीण गरीब परिवार गृह विहीन नहीं रहेगा। सरकार उन्हें आवास सहायता प्रदान कर पक्के छतदार मकान उपलब्ध कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। जारी हुई इस निधि से लाभुक अपने जीर्ण-शीर्ण आवासों का निर्माण कार्य पूरा करा सकेंगे।गौरतलब है कि एक जनवरी, 1996 के पूर्व विभिन्न आवास योजनाओं के तहत समूहों में निर्मित आवास जो वर्तमान में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं, उनके लाभुक पूर्व से आवास प्राप्त रह...