नई दिल्ली, फरवरी 27 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंगदान और देहदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए एक बेहद खास और प्रेरणादायक खुलासा किया है। 'दधीचि देह दान समिति' द्वारा आयोजित 'वरदान' फिल्म फेस्टिवल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने और उनके पति ने सन् 2010 में ही अपनी देह दान करने का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करा लिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है और यह जीवन के बाद भी जीवन देने का सबसे पवित्र माध्यम है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (नॉट्टो) की तर्ज पर दिल्ली में राज्य सरकार द्वारा स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (सोट्टो) पोर्टल को शुरू किया गया है, जिस पर अबतक 800 से ज्यादा लोग अपना पंजीकरण करवा चुके है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.