सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कांग्रेसियों ने मांगा आरक्षण
गोरखपुर, जुलाई 9 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले गुरुवार को निषाद, मल्लाह, केवट, बिंद, कश्यप, साहनी समेत अन्य उपजातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग को ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन प्रदेश सचिव जनपद बस्ती के प्रभारी दिलीप कुमार निषाद के नेतृत्व में जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम (सीआरओ) हिमांशु वर्मा को सौंपा गया। दिलीप कुमार निषाद ने निषाद समाज की विभिन्न उपजातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिला जबकि कुछ नेता निषाद समाज के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन आरक्षण के मुद्दे पर मौन रह समाज को गुमराह कर रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.