बागपत, अप्रैल 24 -- दाहा। भगवानपुर नांगल गांव में स्थित श्री गौरखनाथ आश्रम के महंत योगी अर्जुन नाथ ने आश्रम में नव गौरखनाथ मूर्ति के अनावरण के लिए गौरखपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की तथा 11 मई को आश्रम में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि आश्रम में 4 मई से कलश यात्रा के साथ पूजा अर्चना का शुरू हो जाएगी। जिसके बाद 9 मई को नव गौरखनाथ मूर्ति की परिक्रमा कराई जाएगी। 10 मई को आश्रम में रात्रि में जागरण होगा। 11 मई को आश्रम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व यज्ञ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। यह भी पढ़ें- कैलाश आश्रम गड़खा मठ के जीर्णोद्धार व नवनिर्माण की जिम्मेदारी ट्राईडेंट सेवा समिति को सौंपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...