कटिहार, मार्च 11 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि बिहार राज्य शिक्षा सेवक संघ की बैठक विजय कुमार रजक की अध्यक्षता में इंदिर गांधी पार्क में आयोजित की गई। बैठक में फरवरी माह का मानदेय एवं मोबाइल का राशि का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के क्रम में कटिहार पहुंचने पर संघ की ओर से स्वागत करने के साथ मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। सीएम से 17 वर्षों के कार्य अनुभव को देखते हुए प्राथमिक शिक्षक पद पर समायोजित करने सहित शिक्षा सेवकों की अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर प्रमोद कुमार रजक, ओमप्रकाश राय, भवेश कुमार दास, पंकज प्रियदर्शी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.