फतेहपुर, जनवरी 5 -- फतेहपुर। भाकियू लोकशक्ति द्वारा सोनभद्र के किसानों की समस्याओं का निस्तारण किए जाने को सीएम को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह पटेल ने बताया कि मांगो को लेकर किसान लगातार छह माह से धरने पर बैठे हैं। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। मांग करते हुए कहा कि किसानों की समस्या का अविलंब निस्तारण किया जाए। उन्होंने 11 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। इस मौके पर पुष्पेंद्र यादव, अंजू प्रजापति, श्याम सिंह यादव, राजेंद्र प्रताप, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.