उन्नाव, जून 20 -- पुरवा, संवाददाता। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार लोधी ने सीएम को पत्र भेजकर जनहित में सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र लोधी ने सीएम से मांग की है कि मरीजों की सुविधा और बढ़ते मरीज भार को देखते हुए सीएचसी में प्राथमिकता के आधार पर अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कराई जाए। इससे स्थानीय स्तर पर ही जांच की सुविधा मिल सके और मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए पूर्व में डिमांड सीएमओ कार्यालय पत्र भेजा था। यह भी पढ़ें- गोनावां अस्पताल की मरम्मत के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेजा गया प्रस्ताव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...