गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अगला चुनाव गुरुग्राम से लड़ने का न्योता देने पर अहीरवाल की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने मंत्री के इस बयान को अहीरवाल के शौर्य और स्वाभिमान का भारी अपमान करार दिया है। हालिया विधानसभा चुनाव में बादशाहपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कैबिनेट मंत्री पर तीखा जुबानी हमला बोला है। वर्धन यादव ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि दक्षिण हरियाणा वह ऐतिहासिक भूमि है, जिसने हमेशा प्रदेश को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई है। अहीरवाल क्षेत्र की जनता अपना स्थानीय विधायक और अपना ही मुख्यमंत्री चाहती है, उसे किसी इंपोर्टेड (बाहरी) मुख्यमंत्री की बिल्कुल जरूरत नहीं है। वर्धन...