सीएम को किया ई मेल, कर्मचारियों को भत्ते का है इंतजार
लखनऊ, मई 9 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर शनिवार को मुख्यमंत्री के आधिकारिक ई मेल पर पत्र भेजकर 12 लाख कर्मचारियों और 16 लाख पेंशनर्स को एक जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते देने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया है। परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां सबसे पहले महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत का आदेश जारी किया जाता है। केंद्र सरकार ने अपने 50 लाख कर्मचारियों एवं 68 लाख पेंशन भोगियों के लिए 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी तर्ज पर दो प्रतिशत महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत में बढ़ोतरी के लिए संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पत्र भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.