सीएम को काले झंडे दिखाने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में
अल्मोड़ा, मई 27 -- अल्मोड़ा। सीएम पुष्कर सिंह धामी तय समय के मुताबिक बुधवार सुबह साढ़े दस बजे अल्मोड़ा स्थित एसएसजे कैंपस पहुंचे। यहां सीएम को नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का उद्घाटन करना था। लेकिन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के दौरे के विरोध का आह्वान किया था। इस पर सीएम के अल्मोड़ा पहुंचते ही यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी काले झंडे लेकर सड़क पर उतर आए। पहले से मुस्तैद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। तमाम मशक्कत के बाद भी कार्यकर्ता सीएम के काफिले तक नहीं पहुंच पाए। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले जाया गया है। यह भी पढ़ें- सीएम को काले झंडे दिखाने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में यह भी पढ़ें- सीएम धामी आज अल्मोड़ा आएंगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.