प्रयागराज, मार्च 8 -- योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज आगमन पर युवा कांग्रेस के सदस्यों ने काला झंडा दिखाने का ऐलान किया था। रविवार को सीएम के आने से पूर्व ही सिविल लाइंस पुलिस ने युवा कांग्रेस से जुड़े लोगों को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्र ने बताया कि उन्होंने योगी गो बैक का नारा देकर काला झंडा दिखाने की तैयारी की थी। शंकराचार्य का अपमान, यूजीसी, ट्रेड डील नारा था, लेकिन सिविल लाइंस पुलिस ने उन्हें कॉफी हाउस के पास ही पकड़ लिया। जितेश के साथ ओम प्रकाश ओपी, सूरज तिवारी, मनोज पासी, आदेश शर्मा आदि नजरबंद किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.