बांका, मार्च 8 -- बौंसी। निज संवाददाता तिलका माँझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने बांका जिले के बौंसी स्थित सीएम कालेज को एक बड़ी सौगात दी है। इसकी जानकारी देते हुए कालेज के सचिव निखिल बहादुर सिंह उर्फ मान सिंह ने बताया कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए अब स्थानीय स्तर पर ही लाइब्रेरी साइंस जैसे व्यवसायिक कोर्स की पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-29 से इस महाविद्यालय में स्नातक स्तरीय पुस्तकालय विज्ञान की पढ़ाई शुरू करने के लिए संबद्धता प्रदान कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 61/2026 के अनुसार, यह निर्णय विश्वविद्यालय की परिनियमित समितियों और अधिसद द्वारा लिया गया है। यह पाठ्यक्रम स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत संचालित किया जाएगा।कुलपति के आदेश से जारी हुई अधिसूचनाकुलपति के आदेशानुसार क...