दरभंगा, फरवरी 15 -- दरभंगा। यूजीसी कनीय शोधप्रज्ञ (जेआरएफ) की परीक्षा में सफल होने के साथ आपका दायित्व भी काफी बढ़ गया है। इसी तरह आप से शिक्षकों एवं अभिभावकों की अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगे कदम बढ़ाएं। सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुश्ताक अहमद ने शनिवार को सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उक्त बातें कही। कॉलेज के मैथिली विभाग के दो सफल अभ्यर्थियों सुधीर कुमार पासवान एवं नंद कुमार राय का प्रधानाचार्य ने मुंह मीठा कराया। प्रधानाचार्य ने दोनों छात्रों से मैथिली विषय से सम्बद्ध कई जिज्ञासाएं कीं और उत्साहवर्धन करते हुए मार्गदर्शन भी किया। मौके पर मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. रागिनी रंजन के साथ इसी विभाग के डॉ. सुरेन्द्र भारद्वाज व डॉ. अमलेन्दु शेखर पाठक एवं हिन्दी विभाग के डॉ. रूपेन्द्र झा भी मौजूद थे। इन सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.