सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना के बांटे जाएंगे कार्ड
गोंडा, जुलाई 25 -- गोंडा। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत रविवार को सुबह 10:30 बजे एलबीएस पीजी कॉलेज के ललिता शास्त्री सभागार में चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस योजना का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा से करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह जी होंगे l कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जिले के सभी जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है l यह जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर जयशंकर तिवारी ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.