सीएम के सामने योजनाओं को मिलेगी स्वीकृति
प्रयागराज, जुलाई 2 -- प्रयागराज। पीडब्ल्यूडी की ओर से इस वित्तीय वर्ष के दौरान प्रयागराज में विकास कार्यों की सूची अंतिम रूप से लखनऊ मुख्यालय भेज दी गई है लेकिन इस पर स्वीकृति प्रयागराज में लगने की उम्मीद है। सीएम योगी आदित्यनाथ अब तक आगरा, बरेली व लखनऊ मंडल के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी की सूचियों की समीक्षा कर चुके हैं और प्रस्तावित कार्यों के लिए बजट को स्वीकृति भी दी गई है। इसलिए प्रयागराज में छह जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे पर पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। निर्माण खंड चार के अधिशाषी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों पर मुहर लगेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.