धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मेयर संजीव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोग से शहर का विकास करेंगे। उन्होंने रांची में सीएम से मिलकर धनबाद नगर निगम को सहयोग करने का आग्रह किया है। सीएम ने सहयोग का आश्वासन दिया है और उनके सहयोग से ही शहर की तस्वीर बदलेंगे। हिन्दुस्तान के साथ बातचीत करते हुए मेयर ने कहा कि नगर निगम की कई बड़ी योजनाएं लंबित पड़ी हैं। उनकी प्राथमिकता होगी कि इन योजनाओं को जल्द पूरा कराकर लोगों को लाभ दिलाएं। हर घर नल-जल योजना का लाभ अबतक पूरे शहर को नहीं मिला है। योजना को घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे। गर्मी को देखते हुए जलापूर्ति योजनाएं उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। संजीव सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता धनबाद को स्मार्ट, सुरक्षित और स्वच्छ शहर बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मूलभूत सुविधाओं (पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.