देहरादून, फरवरी 16 -- भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एडवोकेट आर्यन देव उनियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर मसूरी की समस्याओं को उनके समक्ष उठाया। उन्होंने मसूरी में विकास के लिए विस्तार से वार्ता की व समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने कहा कि मसूरी में वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवासीय कालोनी का निर्माण किया जाए। मसूरी नगर पालिका के सहयोग से भूमि आवंटन कर नियोजित आवासीय कालोनी बनाई जाए ताकि वंचित वर्ग को सुरक्षित एवं सम्मान जनक आवास उपलब्ध हो सकें। उन्होंने भिलाडू में मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग की।कहा कि युवाओं के लिए खेल सुविधाओं का अभाव गंभीर विषय है। भिलाडू क्षेत्र में वर्षों से लंबित मिनी स्टेडियम की मांग पूरी होने से खेल प्रतिभ...