बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- डॉग स्क्वायड से रखी जा रही नजर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे अधिकारी और जवान बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता।

सीएम का नालंदा दौरा सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार शुक्रवार को नालंदा आएंगे। सरमेरा के परनावां गांव में आयोजित श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब की जन्मस्थली पर आयोजित राजकीय मेला में भाग लेंगे। सीएम आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व विधि-व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। डीएम-एसपी द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर अधिकारियों व पुलिस बल की तैनाती की गयी है। अधिकारियों द्वारा जारी संयुक्त आदेश में कहा गया है कि सीएम जेड प्लस और एएसएल प्रोटेक्टी हैं। इसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। गांव में हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। धूल उड़ने से रोकने के लिए लगातार पानी का छिड़काव...