बांका, फरवरी 27 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गुरुवार को एसडीओ राजकुमार, बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद एवं इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने डिग्री कॉलेज के पीछे बनाए गए हेलिपैड से लेकर नवनिर्मित अस्पताल भवन तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वीआईपी मूवमेंट रूट, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेराबंदी और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा की। आदर्श मध्य विद्यालय के समीप छतों व सड़क किनारे सुरक्षा बलों की तैनाती के निर्देश दिए गए। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। कॉलेज के दक्षिण दिशा में पंडाल निर्माण जारी है, जबकि सड़क किनारे गड्ढों को भरकर समतलीकरण किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.