हरदोई, जुलाई 26 -- सवायजपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा एवं अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने सवायजपुर क्षेत्र के रूपापुर स्थित प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण कर जायज़ा लिया। बताया गया कि औद्योगिक गलियारे के प्रथम चरण फेज-1 के लिए सरकार लगभग 136 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर चुकी है। द्वितीय चरण के लिए गजट जारी होने के बाद भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई तेज़ी से जारी है। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। यहां वह जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: सीएम के आगमन से मैनपुरी के विकास को मिलेगी नई सौगात जनपद में सर्वाधिक विकास प...