सीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में
सुपौल, मार्च 2 -- सुपौल। निर्मली प्रखंड के हरियाही पंचायत अंतर्गत जरौली गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अंचलाधिकारी विजय प्रताप के नेतृत्व में निर्मली नगर के सिपाही चौक से पूर्वी-उत्तरी रिंग बांध सह सड़क होते हुए पश्चिमी रिंग बांध सह सड़क पर एसबीआई ढाला तक सड़क किनारे लगाए गए जुग्गी-झोपड़ी, अस्थायी दुकान एवं अन्य अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। इस दौरान कई जगहों पर अस्थायी रूप से संचालित दुकानें एवं टीन-छप्पर की झोपड़ियां हटाई गईं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह सुरक्षा मानकों के अनुरूप की जा रही है। वहीं एसबीआई ढाला से आंबेडकर चौक तक सड़क किनारे दुकान या झोपड़ी लगाकर व्यवसाय कर रहे लोगों को प्रशासन की ओर से सख्त चेतावनी दी गई है। संबंधित लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.