मधेपुरा, मई 25 -- आलमनगर, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित दौरा को लेकर प्रखंड के खुरहान में सोमवार को डीएम अभिषेक रंजन और एसपी संदीप कुमार सिंह ने स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने खुरहान स्थित माता डाकिनी मंदिर के मध्य विद्यालय खेल मैदान का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि दो जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दौरा संभावित है। इस दौरान माता डाकिनी मंदिर में दर्शन और अन्य कई क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा और विकास कार्यों की आवश्यकता पर सभा का आयोजन हो सकती है। इसके लिए स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान हेलीपैड और सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- सीएम के संभावित यात्रा को लेकर स्थल का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर सौरभ कुमार भारती, बीडीओ अजय कुमार, सीओ अंकेश कुमार, मुखिया म...