बांका, फरवरी 26 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रगति यात्रा के तहत सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कटोरिया में जिस तरह तैयारी चल रही है, उसने संभावित बड़े आयोजन की आहट साफ कर दी है। बुधवार को डीएम नवदीप शुक्ला ने पूरे अमले के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर, विभागवार तैयारियों की गहन समीक्षा की। मैदान से लेकर हेलीपेड स्थल, अस्पताल परिसर से लेकर पार्किंग व्यवस्था तक हर बिंदु पर बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीएम ने डीडीसी से अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और शेष कार्यों की प्रगति पर कई निर्देश दिए। आमसभा स्थल से सटे बगीचा क्षेत्र का निरीक्षण कर डीएम ने साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, पेड़ों की छंटाई और रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.