गिरडीह, फरवरी 21 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। मरांग बुरु में आयोजित बाहा में पिछले एक सप्ताह से सीएम हेमंत सोरेन का संभावित कार्यक्रम चर्चा का विषय बना रहा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आयोजक समिति से लेकर शासन प्रशासन व्यस्त रहा। कार्यक्रम स्थल का जायजा निरीक्षण का सिलसिला भी चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोज रणनीति बनाई जा रही थी। सीएम के आने की खबर भी चर्चा में बनी रही। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की गई थी। मधुबन बाजार से लेकर पहाड़ की तलहटी मांझी थान तक भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती गई थी। मधुबन मुख्य मार्ग में वाहनों की आवाजाही पर सुबह से रोक लगा दी गई थी। मुख्य मार्ग में बड़े अथवा चारपहिया वाहन के प्रवेश पर रोक थी। सड़क किनारे फुटपाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.