बांका, मार्च 14 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रगति यात्रा के तहत सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को डीडीसी उपेन्द्र कुमार, एसडीओ राजकुमार, डीआरडीओ निदेशक श्रीनिवास एवं एसडीपीओ बेलहर रविन्द्र मोहन प्रसाद ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर, विभागवार तैयारियों की गहन समीक्षा की। मैदान से लेकर हेलीपेड स्थल, अस्पताल परिसर से लेकर पार्किंग व्यवस्था तक हर बिंदु पर बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और शेष कार्यों की प्रगति पर कई निर्देश दिए। आमसभा स्थल से सटे बगीचा क्षेत्र का निरीक्षण कर पेड़ों का रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया गया। वहीं हेलीपेड निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने को कहा गया। साथ ही आसपास के क्षेत्र का समुचित समतलीकरण करने की बात कही गई। कॉलेज परिसर से सटे प्रस्तावि...