बस्ती, सितम्बर 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी व आपत्तिजनक फोटो, वीडियो प्रसारित करने को लेकर अधिवक्ताओं ने कार्रवाई की मांग की है। शिव शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। इस दौरान विंध्यवासिनी पाठक, अमरेश सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, रमेश चंद्र पाण्डेय, विजयकांत सिंह, शीतल दत्त सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...