सीएम के विकास रोडमैप पर चलती रहेगी एनडीए सरकार : नितिन
पटना, मार्च 26 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि आज समृद्धि यात्रा का भले समापन हो, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो रोडमैप विकास के लिए दिया है, एनडीए सरकार उस पर चलते हुए 2030 में विकसित बिहार के सपने को साकार करेगी। नीतीश कुमार ने प्रदेश के लिए जो योगदान दिया है, उसके लिए बिहार सदैव उनका ऋणी रहेगा। नितिन नवीन गुरुवार को बापू सभागार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नाउम्मीद के दौर से निकालकर बिहार को विश्वास के साथ विकास को जोड़ा। बिहारियों के सम्मान को लौटाने का काम किया। आज हर बिहारी खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। मुख्यमंत्री ने अपनी समृद्धि यात्रा के जरिये बिहार में उत्सव का मौका पैदा किया है। बिहार अब विकास के अपने इस सफर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.