बांका, मार्च 17 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उद्घाटन के साथ कामकाज की शुरुआत होगा। 30 बेड का यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस है,जो ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य सेवा का नया केंद्र बनेगा। सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजिकल लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उद्घाटन के बाद ही सर्जिकल और मेडिकल ओपीडी शुरू हो जाएगी। पहले क्षेत्र के मरीजों को गंभीर मामलों में देवघर या बांका रेफर करना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही उपचार संभव होगा। सिविल सर्जन ने यह भी बताया कि फिलहाल डॉक्टरों की कमी है, लेकिन डेपुटेशन के माध्यम से चिकित्सक उपलब्ध कराए गए हैं। अस्पताल में डेंटल और गायनोकोलॉजी सेवाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.